Kanpur News : अचानक घरों की बिजली कटने से उपभोक्ता परेशान, बिल भुगतान का मैसेज न आने पर बंद हो रही आपूर्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में घरों की बिजली कटने से उपभोक्ता परेशान हो रहे।

कानपुर में घरों की बिजली कटने से उपभोक्ता परेशान हो रहे। बिल भुगतान का मैसेज न आने पर आपूर्ति बंद हो रही। केस्को ने तीन डिवीजन में पोस्टपेड मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड में बदल दिया।

कानपुर, अमृत विचार। KESCO ने अपने तीन डिवीजन में पोस्टपेड मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बदल दिया है। जानकारी के अभाव में इन डिवीजन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तय समय में बिजली कटने पर उपभोक्ताओं को यह जानकारी हो रही है, जबकि नियमानुसार केस्को को उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर मैसेज कर इस सुविधा की जानकारी देनी चाहिए। 
 
केस्को में करीब पांच लाख 75 हजार पोस्टपेड मीटर है। इनमें से आलू मंडी, जरीब चौकी और बिजली घर डिवीजन में लगे करीब 1.28 मीटरों को केस्को ने स्मार्ट प्रीपेड में बदल दिया है। जरीब चौकी डिवीजन में चमनगंज, जवाहर नगर और जरीब चौकी सबस्टेशन है। आलूमंडी डिवीजन में चीना पार्क, अफीम कोठी, डिप्टी पड़ाव और आलू मंडी सब स्टेशन है। जबकि बिजली घर डिवीजन में मालरोड, साइकिल मार्केट, म्योर मिल, आरपीएच ओल्ड, जीआईसी और ग्वालटोली सबस्टेशन हैं। इन सबस्टेशनों से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को अब बिजली आपूर्ति पहले रुपये फिर बिजली की तर्ज पर दी जा रही है, जिससे उपभोक्ता वर्तमान में परेशान है।
 
कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि पोस्टपेड मीटर को कब स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बदल दिया, इसकी जानकारी नहीं है। अचानक से बिजली कट जाने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही संबंधित डिवीजन और केस्को कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे है। केस्को अधिकारियों के मुताबिक स्मार्ट मीटर में बिना रिचार्ज किए बिजली नहीं जला सकते है। रिचार्ज के प्लान के मुताबिक ही बिजली खपत कर सकेंगे। स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को पहले से ही पता होगा कि कितना बिजली बिल खपत करना है। उसकी आधार पर भुगतान होगा। 
 

पोस्टपेड व स्मार्ट प्रीपेड में अंतर  

पोस्ट का मतलब बाद में और पेड का मतलब भुगतान होता है। पहले सेवा का लाभ उठाना और बाद में उसके बदले भुगतान करना पोस्टपेड कहलाता है। स्मार्ट प्रीपेड में बिजली उपभोक्ता किसी भी कंपनी की बिजली सुविधा लेने को स्वतंत्र है। बिजली उपभोक्ता जितना रिचार्ज कराएगा, वह उतनी ही बिजली खर्च कर सकेगा। रिचार्ज के आधार पर बिजली उपभोक्ताओं को 24 घंटे के अंदर बिजली मुहैया कराई जाएगी।
 

नए कनेक्शन पर लग रहे प्रीपेड मीटर

तीनों डिवीजनों में पोस्टपेड मीटरों को हटाकर प्रीपेड मीटर लगाने का अभियान चला रहा है। प्रीपेड मीटर लगवाने में केस्को उपभोक्ताओं से किसी तरह का कोई शुल्क नहीं ले रहा है। अगर कोई कर्मचारी रुपये की मांग करता है तो संबंधित डिवीजन के एक्सईएन और टोल फ्री नंबर 18001801912 पर शिकायत करें। वही, शहर में केस्को के अधीन किसी को भी नया कनेक्शन देने पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर ही लगाया जा रहा है। 
 
नए बिजली कनेक्शन देने पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर ही लगाया जा रहा है। तीन डिवीजन में करीब 1.28 लाख पोस्टपेड मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड में बदला गया है, जिनमें से कुछ नए कनेक्शन भी है। उपभोक्ताओं को जानकारी दी जा रही है। जल्द ही पूरे कानपुर में यह व्यवस्था लागू की जाएगी।- ललित कृष्णा, पीआरओ केस्को

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता