ED ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में दर्ज किया सुशांत के पिता केके सिंह का बयान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में दिवंगत अभिनेता के पिता के. के. सिंह का बयान दर्ज किया है। सिंह के वकील विकास सिंह ने बताया, “हां, ईडी ने दिवंगत अभिनेता के पिता का बयान दर्ज किया है।” ईडी …

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में दिवंगत अभिनेता के पिता के. के. सिंह का बयान दर्ज किया है। सिंह के वकील विकास सिंह ने बताया, “हां, ईडी ने दिवंगत अभिनेता के पिता का बयान दर्ज किया है।”

ईडी के शीर्ष अधिकारियों के अनुसार, सुशांत के पिता से उनके बेटे के बैंक खाते से वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछताछ की गई थी। ईडी ने दिवंगत अभिनेता के फिक्स्ड डिपॉजिट (मियादी जमा) और अन्य चीजों के बारे में भी पूछा।

ईडी द्वारा सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती, रिया के भाई शोविक, पिता इंद्रजीत, सुशांत के सीए संदीप श्रीधर, सुशांत की पूर्व मैनेजर और रिया की मैनेजर श्रुति मोदी, रिया के सीए रितेश शाह, सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और दिवंगत अभिनेता के अन्य निजी स्टाफ से पूछताछ करने के बाद अब पिता के.के. सिंह से पूछताछ की गई है।

ईडी ने इससे पहले मुंबई में दिवंगत अभिनेता की बहन मीतू सिंह का भी बयान दर्ज किया था। ईडी ने बिहार पुलिस एफआईआर में के.के. सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है।

25 जुलाई को बिहार पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में, सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे के कोटक महिंद्रा बैंक खाते से 15 करोड़ रुपये निकाले गए या ट्रांसफर किए गए हैं, जिसके बाद ईडी ने 31 जुलाई को रिया और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता