कालाढूंगी: वन दरोगा को धमकाते हुए की हवाई फायर, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कालाढूंगी, अमृत विचार। रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी रेंज के चकलुवा में वन चौकी में शनिवार रात चकलुवा निवासी ने वन दरोगा व वनरक्षक से गाली गलौज करते हुए बंदूक से दो हवाई फायर किए। पुलिस ने आरोपी को मय बंदूक गिरफ्तार कर दिया है।

वन दरोगा ईश्वरी दत्त पांडे ने बताया कि वह वन रक्षक पान सिंह के साथ रात को गश्त कर रात 12 बजे वन चौकी पहुंचे। लगभग दस मिनट बाद पास में ही रहने वाला गणेश पाठक उर्फ खष्टी पाठक निवासी गुलजारपुर रामसिंह बदूंक लेकर गाली-गलौज करते हुए धमकाने लगा। समझाने का प्रयास किया तो उसने हवाई फायर किए।

वन कर्मचारियों ने बमुश्किल अपनी जान बचायी। वन रक्षक उसके पास गए तो उसने दूसरा राउंड वन दरोगा की तरफ झोंक दिया। जिसमें वह बाल-बाल बचे। वन कर्मियों ने उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और 112 में कॉल पुलिस को सूचना दी।

थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि पर पहुंची पुलिस ने 307, 353 व 504 मुकदमा दर्ज कर आरोपी को 12 बोर रायफल एक नाली व 2 खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में एसआई बिरेन्द्र बिष्ट, जबर सिंह, देशराज व राजकुमार रहे।

 

संबंधित समाचार