प्रदेश के चिकित्सा राज्य मंत्री अतुल गर्ग कोरोना पॉजिटिव, बरेली समेत तीन जनपदों का किया था दौरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रदेश के चिकित्सा राज्य मंत्री अतुल गर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह तीन-चार दिन पहले बरेली आए थे। कलेक्ट्रेट में राज्य स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के दौरान सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग, एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार, सीएमओ डा विनीत शुक्ल, नगर स्वास्थ्य डा अशोक कुमार, जिला सर्विलांस …

बरेली, अमृत विचार। प्रदेश के चिकित्सा राज्य मंत्री अतुल गर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह तीन-चार दिन पहले बरेली आए थे। कलेक्ट्रेट में राज्य स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के दौरान सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग, एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार, सीएमओ डा विनीत शुक्ल, नगर स्वास्थ्य डा अशोक कुमार, जिला सर्विलांस अधिकारी, कोविड कंट्रोल रूम का स्टाफ मौजूद रहा था।

साथ ही 300 बेड हॉस्पिटल में उपरोक्त अफसरों के साथ स्टाफ रहा। उनसे सर्किट हाउस में कुछ जनप्रतिनिधि भी मिले थे। इसके अलावा मंत्री ने बदायूं में अफसरों के साथ बैठक ली। बरेली के बाद वह रामपुर गये। वहां की अफसरों के साथ बैठक की। वह तकरीबन 100 से अधिक अफसर और कर्मचारियों के संपर्क में रहे। मंत्री के संक्रमित होने की सूचना के बाद तीनों जिले में खलबली मची है। कितने अफसर होम क्वारंटाइन हैं या कोविड जांच को सैंपल दिया है, इसकी जानकारी कोई अफसर बताने को तैयार नहीं हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज