हल्द्वानी: साथियों ने ऑटो चालक को बीच सड़क पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सड़क पर सवारियों का इंतजार कर रहे ऑटो चालक को उसी के साथियों ने बुरी तरह पीट डाला। मारपीट में ऑटो चालक बुरी तरह घायल हो गया। दमुवाढूंगा निवासी देवीदत्त बहुगुणा ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम वह ओके होटल चौराहे के पास सवारी का इंतजार कर रहा था। इस दौरान अन्य ऑटो चालक छोटू, हेमन्त, बादल, राहुल, सोनू, कालू औ एक अज्ञात ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट में उन्हें चोट आई है। ऑटो चालक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 

संबंधित समाचार