बहराइच: घर में घुसकर महिला को दबंगों ने पीटा, तीन लोगों पर केस
बहराइच, अमृत विचार। जिले के रंगी लाल पुरवा गांव निवासी एक महिला के घर में देर शाम को दबंग घुस गए। दबंगों ने रंजिश में महिला की जमकर पिटाई की। पुलिस ने दंपती समेत तीन लोगों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौबना के मजरा रंगीलाल पुरवा गांव निवासी माया देवी (45) दीना नाथ का गांव के ही केशव आदि से रंजिश चल रही है। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि रंजिश के चलते बुधवार शाम को सभी घर में घुस आए। इसके बाद महिला माया देवी की पिटाई की। जिससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई है।
कोतवाल शशि कुमार राणा ने बताया कि महिला की तहरीर पर केशव पुत्र निरंजन, पत्नी संगीता और जगदीश के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया गया है। घायल महिला का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय द्वारा शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: ''पुरस्कार'' से बदलेगी 370 ग्राम पंचायतों की सूरत, हर जिले से पांच-पांच ग्राम पंचायत हुई थी चयनित
