काशीपुर: जनरेटर की आवाज पर ऐसा नाचे कि बन गया रिकॉर्ड...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। जेके रॉक्स डांस ग्रुप ने जनरेटर की आवाज पर नृत्य कर नया कीर्तिमान बनाते हुए नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है, जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड है। ग्रुप की इस उपलब्धि पर उनको बधाई देने वाले सामाजिक व राजनीतिक संगठनों का तांता लगा हुआ है।

जेके रॉक्स डांस ग्रुप ने दो महीने की कड़ी मेहनत के बाद उपलब्धि हासिल की है। इसके लिए उन्होंने दिन रात एक कर जनरेटर की आवाज पर डांस के स्टेप बनाए और फिर उन स्टेप के सहारे जनरेटर की आवाज पर डांस किया। जनरेटर की आवाज पर उनके ग्रुप की यह जुगलबंदी काबिले तारीफ है।

उनका डांस कहीं भी बेतुका नहीं लग रहा और सभी सदस्य जनरेटर की आवाज पर थिरकते नजर आए। ग्रुप के इस कारनामे ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, जो काशीपुर निवासियों की लिए हर्ष का विषय है। जेके रॉक्स डांस ग्रुप डायरेक्टर जगमोहन सिंह बंटी ने बताया कि उनकी टीम ने दुनिया में पहली बार जनरेटर की आवाज पर डांस किया, जोकि वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

उन्होंने बताया कि दो महीने की मेहनत से कोरियोग्राफर दीपक जोहर व हेरी सिंह के प्रयास से यह संभव हो सका। उन्होंने बताया कि जेके रॉक्स दो बार स्टेट चैम्पियन, नेशनल में मेडलिस्ट के साथ बीते वर्षों से होने वाली उत्तराखंड में डांस प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान ला रही है।

टीम राष्ट्रीय स्तर के चैनलों पर भी अपनी प्रतिभा दिखा चुकी है। 12 सदस्यीय टीम में जगमोहन सिंह, दीपक जोहर, हेरी सिंह, शिवम प्रजापति, सुखदेव सिंह, आरोही, खुशी, कशिश, खुशी यादव, करन, स्नेहा, शौर्या आदि शामिल हैं।

संबंधित समाचार