हल्द्वानी: इलाज के सिलसिले से गए थे नोएडा, पीछे से चोरों ने लूटा घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। डहरिया निवासी कृष्ण कुमार सिंघल का खाली घर चोरों के हत्थे चढ़ गया। बताया जा रहा है कि कृष्ण कुमार 24 मार्च को इलाज के लिए नोएडा गए थे। जहां उन्हें सूचना मिली कि उनके खिड़की की ग्रिल टूटी हुई है। 

इसके बाद उन्होंने इस घटना की जानकारी अपने दामाद पीयूष गोयल को दी। पीयूष ने पुलिस को तहरीर दी और चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पीयूष के हिसाब से लाखों के सामान चोरी होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने जब मौके पर पहुंची तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और लॉकर के ताले टूटे हुए थे। खिड़की की ग्रिल भी टूटी हुई थी जिसके माध्यम से चोर अंदर घुसे थे। लाखों के सामान की चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है लेकिन सही आकड़ों की जानकारी कृष्ण कुमार के लौटने के बाद ही मिल पाएगी। कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी जांचे जा रहे हैं। जल्द चोर को पकड़ लिया जाएगा।

 

संबंधित समाचार