Kanpur Fire: आग की देखें 15 भयावह तस्वीरें, 15 घंटे बाद भी निकल रहा धुंआ, व्यापारी बोले- पूरी तरह हो गए बर्बाद
Kanpur Bansmandi Wholesale Market Fire कानपुर में 15 घंटे से आग धधक रही है।
Kanpur Bansmandi Wholesale Market Fire कानपुर के अनवरगंज थाना क्षेत्र के बांसमंडी होलसेल मार्केट स्थित एआर टॉवर में देर रात आग लग गई। आग ने अपनी चपेट में बगल के छह कॉम्प्लेक्स को ले लिया। इधर, 15 घंटे बीत जाने के बाद भी आग धधक रही है।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Bansmandi Wholesale Market Fire कानपुर के बांसमंडी होलसेल मार्केट स्थित एआर टॉवर में देर रात 1:30 बजे आग लग गई। आग ने अपनी चपेट में हमराज कॉम्लेक्स, मसूद कॉम्लेक्स, नसीम टॉवर समेत छह कॉम्लेक्स को ले लिया। जिससे करीब 1000 दुकानें जलकर खाक हो गई। कानपुर, लखनऊ, उन्नाव व कानपुर देहात समेत आसपास जिलों की करीब 55 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है। लेकिन 15 घंटे बीत जाने के बाद भी आग धधक रही है। उधर, घटना से नाराज व्यापारियों का कहना है कि पूरी तरह बर्बाद हो गए।

हाइड्रोलिक फायर बिग्रेड से आग बुझाते कर्मी।

आग से सारा सामान जलकर खाक।
्र
फायर ब्रिगेड के कर्मी आग बुझाते हुए।

आग लगने के कारण लोगों ने अपनी दुकान से सामान बाहर निकाला।

आग लगने के बाद एक दुकानदार ने अपना सामान बाहर निकाल लिया।

आग लगने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

आग का कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी शूट किया।

आग लगने के बाद कुछ लोगों ने कड़ी मशक्कत कर अपना सामान बाहर निकाला।

घटनास्थल पर कमिश्नर डॉ. राजशेखर भी पहुंचें।

अग्निकांड की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सपा विधायक अमिताभ बाजपेई।

घटनास्थल पर निरीक्षण करते डीएम विशाख जी अय्यर, पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदण्ड, डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल।

रोते-बिलखते पान दुकानदार ज्ञानचंद्र के परिजन।

आग से धधकते छह कॉम्प्लेक्स।

घटनास्थल पर पहुंचें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पुलिस,नेताओं से बात करते हुए।
यह भी पढ़ें- Kanpur Fire: EID को लेकर रखा था खरबों का माल, 90 प्रतिशत दुकानों का बीमा नहीं, एक किमी एरिया को किया गया सील
