संभल: पेड़ पर मिला कब्र में दफनाई नवजात का शव, मौके पर जुटी भीड़

फातिहा पढ़ने पहुंचे परिजनों को कब्र खुली देख हुआ शक

संभल: पेड़ पर मिला कब्र में दफनाई नवजात का शव, मौके पर जुटी भीड़

नवजात का शव उतारने के लिए पेड़ पर चढ़ता पुलिसकर्मी।

संभल/ओबरी, अमृत विचार। असमोली थाना क्षेत्र में कब्र में दफनाई गई नवजात बच्ची का शव 20 मीटर दूर पर पेड़ पर रखा मिला। इससे सनसनी का माहौल बन गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 

थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कला निवासी नसीम की पत्नी फिरदौस ने मंगलवार को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में नवजात बच्ची को जन्म दिया था। डॉक्टरों ने नवजात को वेंटिलेटर पर रखा मगर जन्म के 36 घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नवजात को गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। 

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नसीम, पिता मुर्तजा और भाई नाजिम उसकी कब्र पर फातिहा पढ़ने पहुंचे। कब्र के बाहर एक डंडा पड़ा था और कब्र खुली हुई थी। यह देख परिजनों को शक हुआ। उन्होंने कब्र को बारीकी से देखा तो होश उड़ गए। कब्र में नवजात का शव नहीं था। कब्र से शव गायब होने की खबर मिलने पर गांव से भी लोग पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों ने शव की तलाश शुरू की। कब्र से करीब 50 मीटर दूरी पर कफन मिला। जबकि दूसरी तरफ 20 मीटर दूर स्थित पेड़ पर नवजात का शव रखा था। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

छह माह पूर्व महिला की कब्र से हुई थी छेड़छाड़
संभल। करीब छह महीने पहले गांव शहबाजपुर कला निवासी महिला की लंबी बीमारी के चलते मौत हुई थी। शव को गांव के ही कब्रिस्तान में दफन किया गया था। अगले दिन सुबह पति महिला की कब्र पर फातिहा पढ़ने पहुंचा था। कुछ देर बाद गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि महिला की कब्र खोद दी गई है। मौके पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे तो कब्र में महिला का शव बिना कपड़ों के था। हालांकि महिला के पति ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया था। पुलिस की मौजूदगी में शव को दोबारा दफन किया गया था।

कहीं तांत्रिकों की करतूत तो नहीं
संभल। नवजात बच्ची का शव कब्र में दफन किये जाने के बाद पेड़ पर मिलने के मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिये हैं। अभी तक लोगों को यही शक कि यह किसी तांत्रिक की करतूत हो सकती है। पुलिस की जांच भी इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में तांत्रिक की संलिप्तता से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस जल्द मामले की तह तक पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : जानलेवा हमले में एक को सात व पांच को तीन वर्ष की सजा

ताजा समाचार

Bareilly News: यात्रियों के लिए खुशखबरी, नाथ नगरी से बुद्ध नगरी के लिए हवाई सेवा को मिली मंजूरी
Bareilly News: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की वजह से कल रहेगा रूट डायवर्जन, बदायूं रोड पर नहीं जाएंगे भारी वाहन
Bareilly News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान में पिछड़ा जिला, प्रदेश में 60वां स्थान
Bareilly News: जिला अस्पताल में लेजर विधि से होगी आंखों की सर्जरी, मशीन मंगाने के लिए प्रस्ताव तैयार
Bareilly News: फटे और काई वाले एस्ट्रोटर्फ ट्रैक पर अभ्यास कर चोटिल हो रहे खिलाड़ी, अभी तक नहीं हो पाई मरम्मत
Bareilly News: दबंग ने दुकान पर बैठे हलवाई को मारी गोली, आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज