Video - प्रयागराज के नेहरू काम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, कई दुकानें राख
प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज के चौक स्थित नेहरू काम्प्लेक्स में संजय गांधी मार्केट में शनिवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से काम्प्लेक्स में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि काम्प्लेक्स में आग चारो तरफ से लगी है।
Video - प्रयागराज के नेहरू कम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, कई दुकानें राख pic.twitter.com/SN5rGEuVRX
— Amrit Vichar (@AmritVichar) April 1, 2023
चौक घण्टाघर के समीप नेहरू कांप्लेक्स में दूसरे मंजिल में संजय गांधी मार्केट बनी हुई है। शनिवार को सुबह 6 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग से धुएं के गुबार को देख अफरा तफरी मच गई। आग लगने की सूचना से मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। वही काम्प्लेक्स के दुकानदारों ने मौके पर पहुंचकर अपनी दुकानों को खाली कराने का काम शुरू कर दिया। करीब 6 बजे के आस पास लगी आग को लगातार बुझाने का प्रयास किया जा है। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक इस काम्प्लेक्स में कपड़े के साथ साथ पटाखे की भी दुकान है। अगर आग पर काबू नही पाया गया तो बड़ी घटना हो सकती है।
4 साल पहले भी कम्प्लेक्स में लगी थी आग
चार साल पहले 9 फरवरी 2019 को भी इसी काम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल में आग लगी थी। उस वक्त चौक घंटाघर का पूरा इलाका धुंआ धुंआ से भर गया था। जिसमे करोड़ो का नुकसान हुआ था। उस वक्त महाकुंभ से भी कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग बुझाने के लिए बुलाया गया था।
ये भी पढ़ें -Breaking News : यूपी सरकार ने MLC के लिए राज्यपाल को भेजे 6 नाम, जल्द मिलेगी मंजूरी
