बहराइच में हत्या की सूचना पर रातभर हलकान रहे पुलिस कर्मी
बहराइच, अमृत विचार। जिले के मुंशीपुरवा गांव निवासी एक युवक ने रात में हत्या होने की सूचना पुलिस दो दी। राम गांव थाने के डायल 112 की टीम गांव की खाक छानती रही, लेकिन कहीं कोई नहीं मिला। बाद में युवक के नशे में होने की सूचना मिली।
राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम मीरपुर मुंशीपुरवा गांव निवासी एक युवक ने रात में डायल 112 को फोन किया। जिसमें उसने युवक की हत्या होने की सूचना दी। हत्या की सूचना मिलने पर डायल 112 पीआरवी वाहन संख्या 1533 के सिपाही पहुंचे। पुलिस कर्मी सूचना देने वाले और हत्या के स्थान की जानकारी प्राप्त की। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। पुलिस आधी रात को एक गांव से दूसरे गांव की खाक छानती दिखी। इसके बाद फोन करने वाले युवक के की तलाश की। गांव निवासी चंदन के घर पुलिस पहुंची। पुलिस ने युवक के मां से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक अमितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मां ने बेटे के नशे में गलत जानकारी देने की बात कही है। साथ ही पूर्व में ऐसी जानकारी दे चुका है। ऐसे में हिदायत के बाद छोड़ दिया गया है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ में बोले CM योगी आदित्यनाथ - शिक्षा और ज्ञान हमारे प्रदेश की पहचान, इसे रखेंगे कायम
