हरिद्वार: राहुल गांधी के खिलाफ हरिद्वार कोर्ट में केस दर्ज
हरिद्वार, अमृत विचार। राहुल गांधी के लिए एक बाद एक मुसीबतें बढ़ती जा रही है। 9 जनवरी को राहुल गांधी ने कुरुक्षेत्र अम्बाला में कहा था कि आरएसएस 21 वीं सदी का कौरव हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आज के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते और हाथ में लाठी लेके घुमते हैं। इस बयान से भड़के आरएसएस कार्यकर्ता कमल भदौरिया ने हरिद्वार कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज कर दिया। कोर्ट ने दायर याचिका को स्वीकारते हुए सुनवाई की तारीख 12 अप्रैल रखी है।
