देहरादून: तस्करी करने का नया तरीका ईजाद किया, एम्बुलेंस को बनाया अपना हथियार
देहरादून, अमृत विचार। गुरुवार रात रानीपोखरी के थानाअध्यक्ष शिशुपाल राणा अपनी टीम सहित वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक एम्बुलेंस सायरन बजाते हुए आ रही थी। पुलिस ने एम्बुलेंस को रोका और रात में सायरन बजाने की वजह पूछी, जिसका जवाब एम्बुलेंस चालाक के पास नहीं था।
एम्बुलेंस कि चेकिंग के दौरान पुलिस को एक महिला लेटी हुई मिली। पुलिस का शक अभी भी दूर नहीं हुआ तो अधिक छान-बीन के बाद पुलिस के हाथ 20 पेटी शराब लगी। पुलिस का कहना है कि शराब देहरादून से ऋषिकेश ले जाई जा रही थी।
एम्बुलेंस में रवीना भटनागर निवासी कुमारवाड़ा आदर्श ग्राम ऋषिकेश, अभिषेक निवासी वाल्मीकि बस्ती रेलवे रोड ऋषिकेश, प्रिंस निवासी बापुग्राम ऋषिकेश और सनी निवासी वीरभद्र ऋषिकेश मौजूद थे। थानाध्यक्ष रानीपोखरी शिशुपाल राणा ने बताया कि आरोपित रवीना भटनागर के खिलाफ पहले भी शराब तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस एम्बुलेंस को कम रोकती है इसलिए उन्होंने एम्बुलेंस का सहारा लिया। उसकी अपनी एम्बुलेंस थी जिसमें वह गांजा की तस्करी करती थी। एक दिन उसकी एम्बुलेंस पकड़ी गई और लोगों द्वारा तोड़ दी गई। इसके बाद उन्होंने एम्बुलेंस चालक अभिषेक के साथ मिलकर शराब तस्करी की शुरू कर दी।
