हल्द्वानी: ई-ग्रंथालय एप पर सिलेबस की किताबें अपलोड होने में लगेगा समय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ई-ग्रंथालय एप पर एक लाख छात्रों ने कराया पंजीकरण 

हल्द्वानी, अमृत विचार। उच्च शिक्षा में ई-ग्रंथालय एप की शुरुआत की गई है। ताकि विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन कर पाएं। इसके लिए प्रदेश के सभी महाविद्यालयों की लाइब्रेरी में उपलब्ध किताबों को इस एप पर अपलोड किया जा रहा है। मगर एप पर फिलहाल किताबों के मात्र नाम ही डाले जा रहे हैं।

 एप की मदद से विद्यार्थी अपने महाविद्यालय में अपनी कक्षा से संबंधित पुस्तक को ऑनलाइन देख पाएंगे, लेकिन सिलेबस अपलोड न होने के कारण वह फिलहाल ऑनलाइन पढ़ नहीं पाएंगे। ई-ग्रंथालय एप उन्हीं किताबों को अपलोड किया जाना है, जो कॉपीराइट नहीं है।

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं, कि इसका फिलहाल विद्यार्थियों को उतना लाभ नहीं मिल पाएगा। भविष्य में इसका लाभ पूर्ण रूप से लाभ मिल सकता है। एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि कॉलेज के पुस्तकालय में उपलब्ध में किताबों को ई-ग्रंथालय एप पर अपलोड करने का कार्य चल रहा है, जिन किताबों में कॉपीराइट है, उन्हें अपलोड नहीं किया जाएगा।

सिलेबस अपलोड करने में समय लगेगा। इधर उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. चंद्र दत्त सूंठा ने बताया कि ई-ग्रंथालय एप पर अब तक एक लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकरण कर चुके हैं। इससे विद्यार्थी डिजिटल तौर पर मजबूत होंगे। भविष्य में इसके सुखद परिणाम आएंगे।

 

संबंधित समाचार