मुरादाबाद : कागजों पर सरपट दौड़ा संचारी रोग उन्मूलन अभियान, नगर निगम बेपरवाह 

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

लापरवाही...स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम को आइना दिखा रहे गंदे पानी से भरे गड्ढे  

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सामने भरा पानी।

मुरादाबाद, अमृत विचार। संचारी रोगों का उन्मूलन करने की बजाय स्वास्थ्य विभाग कागजी घोड़े दौड़ाने में लगा है। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की दायित्व के प्रति लापरवाही व उदासीनता संकट बनकर लाखों लोगों के लिए खतरा बनी है। नगर निगम भी इससे बेपरवाह बना हुआ है। संचारी रोग व खतरनाक बीमारियों का दायरा बढ़ने के आसार बढ़ते जा रहे हैं। महानगर के बीचोंबीच सड़क किनारे व गड्ढों में पानी भरा है। जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बजाय दोनों विभाग कागजी कार्रवाई में जुटे हैं।

15 मार्च को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मलेरिया विभाग की बैठक हुई थी। इसमें पंचायती राज या ग्राम्य विकास विभाग, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई एवं उद्यान विभाग आदि विभागों के सहयोग के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लार्वारोधी गतिविधियां और फॉगिंग करने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में नगर निगम व ग्राम पंचायत विभाग की मदद से फॅागिंग करानेके निर्देश दिए थे। 

25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनेगा
जिला मलेरिया अधिकारी पीएन यादव ने बताया कि जो बीमारी एक मरीज से दूसरे स्वस्थ व्यक्ति में दूषित भोजन, जल या संपर्क या कीटनाशक या जानवर से फैलती है उसे संचारी रोग कहते हैं। इसमें प्रमुख रूप से डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार, चिकिनगुनिया, क्षय और कुष्ठ रोग आदि हैं। बताया कि 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस पर जिले में मलेरिया निगरानी में सुधार का लक्ष्य है।

ये भी पढ़ें :  Haj Yatra 2023 : प्रदेश में सबसे ज्यादा मुरादाबाद से रवाना होंगे जायरीन

संबंधित समाचार