बरेली: बैंक में कर्ज दिलाने की नाम पर युवक के साथ ठगी, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी में एक युवक से बैंक से कर्ज दिलाने के नाम पर ठगी कर ली गई। अब्बास नगर निवासी जरी कारीगर मोहम्मद नदीम ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया जिसमें लिखा कि उन्हें रुपयों की जरूरत थी।

 उन्होंने आरोप लगाया कि इंद्रानगर नेहरू पार्क निवासी निरंकार स्वरूप श्रीवास्तव ने बताया कि वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से कर्ज दिला देगा। प्रबंधक को एक लाख रुपये देने होंगे। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर निरंकार को 80 हजार रुपये दे दिए। कई माह बाद जब कर्ज स्वीकृत नहीं हुआ तो रुपये मांगे। इस पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें- बरेली: सेटेलाइट पर डग्गामार वाहनों की बल्ले-बल्ले, रोडवेज को लगा रहे चूना, अवैध टैक्सी स्टैंडों की भरमार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Exclusive : जहां आज खेत हैं, वहीं बसने जा रही उत्तराखंड की सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल सिटी, बदलेगी UP- MP बिहार तक के लाखों युवाओं की किस्मत
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य, चारधाम यात्रा के घोड़े-खच्चरों के बीमा में देगी 20% प्रीमियम
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद : CM योगी के कार्यक्रम से दूर रहेंगे चंपतराय, डीएम ने जारी किया पत्र, कहा- अपने स्थान पर नामित करें दूसरा व्यक्ति
यूपी में उड़द, मूंग और मूंगफली खरीद का लक्ष्य तय, रबी फसलों की अवधि बढ़ी 
बाराबंकी में खरीफ उत्पादकता गोष्ठी और कृषि मेले का आयोजन, 10 उत्कृष्ट किसानों को मिला प्रशस्ति पत्र