Pilibhit News : समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने नोमान अली वारसी 

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी अपने युवा नेताओं को फ्रंटफुट पर उतारने लगी है। रुहेलखंड की छात्र राजनीति में सड़कों पर संघर्ष से पहचान बनाने वाले नोमान अली वारसी को समाजवादी छात्र सभा (सछास) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के आदेश पर सछास के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इमरान ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। 

नेमान अली वारसी पीलीभीत जनपद के पूरनपुर के निवासी हैं। पिछले 17 वर्षों से सछास से जुड़े हैं। नगर सचिव से शुरुआत की और पीलीभीत सछास के जिलाध्यक्ष रहे। प्रदेश सचिव के बाद अब उन्हें सछास में बड़ी भूमिका मिली है।

शुक्रवार को सछास का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने की घोषणा के साथ ही उनके समर्थक, संगी-साथियों में जश्न छा गया और बधाईयों का दौर शुरू हो गया। नोमान अली वारसी ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सछास पूरी दमखम के साथ छात्रों की आवाज बुलंद करती रहेगी।

पीडीए को मजबूत करेंगे 
नोमान अली वारसी ने समाजवादी विचारधारो को छात्र-युवाओं तक पहुंचाने और पीडीए को मजबूत करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर पूरी निष्ठा और लगन के साथ काम करेंगे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bahraich News: बहराइच दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- राममंदिर चढ़ावा चोरी में कोई भी दोषी नहीं बचेगा
Barabanki News: लोधेश्वर महादेवा धाम से अयोध्या के लिए शुरू हुई निःशुल्क AC रामरथ सेवा, जानिए प्रतिदिन कितने श्रद्धालु कर सकेंगे यात्रा
UP Teacher Recruitment: 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के अभ्यर्थियों ने संशोधित परिणाम की मांग उठाई, मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
Hardoi Crypto Scam: 7.5% रिटर्न, गोवा टूर और प्लॉट का लालच... 50 करोड़ की ठगी के बाद मुख्य आरोपी दुबई फरार, 5 पर केस दर्ज
Kanpur News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, IAS-PCS समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग