बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्पा सेंटर से 10 पुरुषों गिरफ्तार, पांच महिलाएं रेस्क्यू

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुरानी बस्ती थाने की पुलिस द्वारा शुक्रवार को एक स्पा सेंटर से 10 संदिग्ध पुरुषों को गिरफ्तार करते हुए पांच युवतियों का रेस्क्यू किया गया है। छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। 

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुरानी बस्ती थाने की पुलिस द्वारा शुक्रवार को एक स्पा सेंटर से 10 संदिग्ध पुरुषों को गिरफ्तार करते हुए पांच युवतियों का रेस्क्यू किया गया है। छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। 

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पुरानी बस्ती थाने की पुलिस एवं महिला पुलिस बल के साथ किंग स्पा सेन्टर, स्टेशन रोड पर छापेमारी के दौरान 10 संदिग्ध व्यक्तियों सौरभ, शिवम सिंह, साहिल खान, राहुल, सईदुल रहमान शेख, राजकुमार चौहान, राहुल चौहान, धर्मेन्द्र कुमार, सुग्रीव शर्मा, मो. अफजल को गिरफ्तार किया गया है।

पांच महिलाओं रेस्क्यू, परिजनों को पुलिस ने सौंपा

स्पा सेंटर से पांच महिलाओं का रेस्क्यू करके उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करके माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। मामले में सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि छापेमारी में सामने आए तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार