Prayagraj News : बसपा की मंडलीय बैठक में शाइस्ता का टिकट काटने की हो सकती है घोषणा
प्रयागराज, अमृत विचार। जिले में आज बहुजन समाज पार्टी की मंडलीय बैठक आयोजित की गई है। जिसमें मंडल स्तर के पदाधिकारी, पार्टी के कोर्डिनेटर समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। निकाय चुनावों से पहले होने वाली इस बैठक में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन का पार्टी से मेयर पद के लिए टिकट काटने का ऐलान किया जा सकता है। साथ ही बैठक में नए प्रत्याशी को लेकर भी घोषणा की जा सकती है।
गौरतलब है कि एक दिन पहले रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजधानी लखनऊ में पार्टी की एक बड़ी बैठक का आयोजन किया था। कयास लगाए जा रहे थे कि रविवार को शाइस्ता को लेकर टिकट सम्बन्धी कोई घोषणा हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बैठक के दौरान मायावती ने निकाय चुनावों में पार्टी के टिकट बाँटने के फॉर्मूले के बारे में बात की थी।
ये भी पढ़ें - प्रयागराज में बोले डिप्टी CM ब्रजेश पाठक - 2024 में फिर मिलेगा पूर्ण बहुमत, निकाय चुनाव में भी जीत करेंगे दर्ज
