काशीपुर: अस्पताल खुलवाने के नाम पर हड़पे 70 लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

यूपी के एक मंत्री को गाड़ी गिफ्ट करने के नाम पर उनकी वरना कार भी ले गए आरोपी

काशीपुर, अमृत विचार। अस्पताल खुलवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर दंपति से 70 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बूरा बताशा गली निवासी शिवानी बिंदल ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि उनके पति सिद्धार्थ बिंदल व्यवसायी है। वर्ष 2020 में उनके पति की गोमती नगर लखनऊ निवासी अभिषेक कुमार तिवारी और मृत्युंजय तिवारी से जान पहचान हुई।

इस दौरान दोनों ने उनके पति को बड़े राज नेताओं से अपनी पहुंच का हवाला देते हुए उनके पति को बड़ा व्यापार करने का प्रस्ताव दिया था और कहा था कि वह विदेशों व अपने देश से एक बड़ा अस्पताल खुलवाने के लिए 53 करोड़ रुपये की फंडिंग का इंतजाम करा सकते हैं।

उनकी बातों व उनके द्वारा दिखाए गए कागजातों पर विश्वास कर उनके पति ने उनको विभिन्न माध्यमों से 70 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। जिसके बाद भी उनके पति को दोनों ने किसी प्रकार की फंडिंग नहीं कराई और यूपी के एक मंत्री को गाड़ी गिफ्ट करने के नाम पर उनकी वरना गाड़ी भी ले गए।

जिसके बाद आरोपी तरह-तरह के बहाने बनाने लगे और रुपये वापस मांगने पर धमकी देने लगे। आरोप है कि दोनों ने धोखे से उनके 70 लाख रुपये हड़प लिये और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस में शिकायत करने पर कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार