रुद्रपुरः युवक ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप की कृष्णा कॉलोनी में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

जानकारी के अनुसार, थाना ट्रांजिट कैंप की कृष्णा कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले और मूल रूप से कुंद्रा कोठी नवाबगंज बरेली का 19 वर्षीय भगवानदास सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। 

यह भी पढ़ें- काशीपुरः ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बताया जा रहा है कि वह पिछले लंबे समय से परिवार से अलग हो गया था। अकसर तनाव में रहता था। 

थाना प्रभारी सुंदरम शर्मा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिवार को युवक की मौत की खबर दी। 

जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है। खुदकुशी के बाद युवक के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला।  

यह भी पढ़ें- काशीपुरः गैर इरादतन हत्या के मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल 

संबंधित समाचार