हल्द्वानीः जंगलों में अवैध ढंग से बनाई मजारों पर लगे रोक, ज्ञापन सौपा
हल्द्वानी, अमृत विचार। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमल जोशी मुनि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुमाऊं के मुख्य वन संरक्षक पीके पात्रो को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जंगलों में अवैध ढंग से मजारें बनाई जा रही हैं, इन्हें तत्काल हटाया जाए। उन्होंने कहा कि लामाचौड़ में वन भूमि पर अवैध मजार बना दी गई है।
यह भी पढ़ें- बागेश्वरः निजी स्कूल कर रहे NCERT किताबों की अनदेखी, अभिभावकों ने लगाया आरोप
इसी तरह गौलापुल के निकट भी वन भूमि पर अवैध मजार बना दी गई है। उन्होंने वनभूमि पर अवैध ढंग से बनाईं सभी मजारों को तोड़ने की मांग की है ताकि जंगलों को अतिक्रमण से मुक्त रखा जा सके।
इस दौरान भुवन जोशी, करन कपिल, निर्मल बिष्ट, प्रमोद जोशी, मुकेश चोपड़ा, सौरभ शर्मा आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः श्री हनुमान जन्मोत्सव पर पांच को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियां पूरी
