लखीमपुर-खीरी: बीजेपी नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति ने विधायक से आहत होकर शारदा नदी में लगाई छलांग
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। ब्लॉक ईसानगर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति व भाजपा नेता ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए। नदी में छलांग लगा दी। गनीमत ये रही कि वहां पहले से मौजूद मछुआरों ने उनकी जान बचा ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जहां उनका उपचार चल रहा है। घंटा सोमवार दोपहर करीब 3 बजे की है। ब्लाक प्रमुख पति ने राष्ट्रपति के नाम सोशल मीडिया पर पोस्ट भी लिखी थी वही अचानक हुई घटना के बाद से क्षेत्र में तरह तरह के कयास लगाए जा रहे है।
थाना खमरिया के ऐरा गांव निवासी और ईसानगर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनीता देवी के पति प्रेम गौतम सोमवार को करीब 3 बजे अपनी कार से शारदानगर पहुच गए जहां वह कार से उतरकर नदी में कूद गए यह घटना वहां मौजूद मछुआरा रामपाल,रत्तीराम,कल्लू, रामव्रक्ष ने देख ली और तत्काल उनको बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर अपने दल के साथ पहुचे शारदानगर निरीक्षक अशोक कुमार ने उनको नदी से निकलवाकर एम्बुलेन्स से अस्पताल भिजवाया हैं। जहां उनका इलाज जारी है।
नदी में कूदते ही पत्नी व पुत्र पीछे से पहुंचे
प्रेम गौतम के नदी में कूदने के कुछ ही देर बाद पीछे से उनकी पत्नी अनीता देवी व पुत्र अमित भी स्कूटी से वहां पहुच गए। जिनके सामने ही प्रेम को नदी से निकालकर पुलिस की उपस्थिति में मछुवारों ने एम्बुलेन्स से असपताल भिजवाया। इस बाबत थाना शारदानगर निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि उनके नदी में कूदने की सूचना उपजिलाधिकारी धौरहरा के स्टोनो ने उनको फ़ोन पर दी थी। जिसके तुरंत बाद वह मौके पर पहुचकर मछुवारों के माध्यम से पूर्व ब्लाक प्रमुख पति को नदी से निकलवाकर अस्पताल भिजवा दिया है।
नदी में कूदने से पहले धौरहरा विधायक के खिलाफ फेसबुक पर डाली थी पोस्ट
बीजेपी नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति प्रेम गौतम ने नदी में कूदने से कुछ घंटे पहले ही फेसबुक पर राष्ट्रपति को संबोधित एक पोस्ट फ़ेसबुक पर डाली थी। जिसमें क्षेत्रीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी पर गंभीर आरोप लगाए गए। हैं।
परिजनों ने कहा कई दिनों से थे परेशान
प्रेम गौतम के नदी में कूदने की सूचना मिलते ही उनके गांव ऐरा के लोगों में हलचल मच गई। इस दौरान उनके परिवारीजनों ने बताया कि वह कई दिनों से परेशान दिख रहे थे। आज फेसबुक पर पोस्ट डालने के कई घंटे बाद उनके नदी में छलांग लगाने की जानकारी हुई है।
ये भी पढे़ं- जोन में दस जिले, लखनऊ के बाद लखीमपुर पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण: एडीजी
