बरेली: भाजपा नेता दुर्विजय सिंह शाक्य बोले- ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष हूं पर हमेशा एक कार्यकर्ता का भाव बना रहेगा
बरेली, अमृत विचार। आईएमए हॉल के सभागार में बुधवार को भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य का भव्य अभिनंदन हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी कुट्टी और मंच पर उपस्थित बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉक्टर केशव कुमार अग्रवाल समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का भी अभिनंदन हुआ।
51 किलो फूलों की भव्य माला अतिथियों को पहनाई गई। कार्यक्रम में दुर्विजय सिंह शाक्य ने स्वागत समारोह का आयोजन कराने वाले सभी साथियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं एक सामान्य कार्यकर्ता हूं। छोटे से गांव से आया था। 1992 में जीआईसी में एडमिशन लिया और एवीबीपी से जुड़कर कार्य शुरू किया। आज पार्टी ने मुझ सामान्य कार्यकर्ता को ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष की कमान सौंपी है। मैं पहले से ही कार्यकर्ता हूं और आगे भी कार्यकर्ता का भाव बना रहेगा।
उन्होंने कहा कि अच्छे लोग आगे बढ़ें, पार्टी की विचारधारा के लोग आगे बढ़ें, तभी संगठन को और मजबूती मिलेगी। पार्टी को और ऊंचाइयों तक ले जाना है। हर कार्यकर्ता को साथ लेकर कार्य करना है। इस मौके पर डॉक्टर केएम अरोड़ा, डॉक्टर विनोद पागरानी, डॉक्टर प्रमेंद्र महेश्वरी, दक्ष शर्मा परासर, कुंवर सुभाष पटेल, इंद्र देव, राहुल गुप्ता, पंडित राम गोपाल मिश्रा, मनोज थपलियाल के अलावा डॉक्टर विमल भारद्वाज, गुलशन आनंद, पवन अरोड़ा, शेर अली जाफरी, रविंद्र राठौर, अनुपम कपूर, ओमेंद्र गुप्ता, शिव प्रताप, देवेंद्र जोशी, बंटी ठाकुर आदि मौजूद रहे।
ये भी पढे़ं- बरेली पहुंचे दुर्विजय सिंह शाक्य, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी कुट्टी बोले- PM मोदी का गलत दुष्प्रचार चल रहा
