Padma Awards 2023: मुलायम सिंह यादव मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित, अखिलेश यादव ने किया पुरस्कार ग्रहण

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिवंगत समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। उनके बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुरस्कार ग्रहण किया। अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यह सम्मान लिया। बता दें कि मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था।

मुलायम सिंह यादव की गिनती देश के सबसे कद्दावर ओबीसी नेताओं में होती है। उत्तर प्रदेश जैसे देश के सबसे बड़े सूबे के कई बार मुख्यमंत्री रहे सपा संस्थापक एक समय प्रधानमंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार थे। यही वजह है कि उनके निधन के बाद उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग उठी थी। उनके भाई शिवपाल यादव और उनकी बहू डिंपल यादव ने नेताजी के कद का जिक्र करते हुए उन्हें भारत रत्न देने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें- Padma Awards 2023 : दिवंगत मुलायम सिंह यादव को आज मिलेगा पद्म विभूषण, डिंपल संग दिल्ली पहुंचेगे अखिलेश 

संबंधित समाचार