खटीमाः जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस में की शिकायत
खटीमा, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर कुछ लोगों पर उसकी भूमि पर जबरन कब्जा करने के प्रयास व विरोध करने पर जान से मारने का आरोप लगाया है।
कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत में वार्ड संख्या 17 निवासी बसंत गिरी गोस्वामी ने कहा है कि 3 मार्च को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। जो रुद्रपुर के वार्ड संख्या 18 दरियानगर का रहने वाला है।
आरोप लगाया कि फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने व घर से उठाने की धमकी दे रहा है। नवंबर 2022 में उसके रुद्रपुर स्थित जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया। तब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की थी फिलहाल, अब वह दुबारा जान से मारने की धमकी दी है।
यह भी पढ़ें- जसपुरः जब हौज में हुई कुत्ते की मौज, गुलदार को पड़े जान के लाले
