सिक्किम हिमस्खलन में लखीमपुर-खीरी के पिता-पुत्री की मौत, दो घायल
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। सिक्किम की राजधानी गंगटोक से नथूला जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के जवाहर नेहरू मार्ग पर मंगलवार को हुए हिमस्लखन में लखीमपुर खीरी शहर के मोहल्ला कमलापुर निवासी सीएमओ कार्यालय के बाबू और उनकी छह साल की बेटी भी शामिल है, जबकि पत्नी समेत दो सह कर्मचारी भी हादसे में घायल हुए हैं। सिक्किम से गुरुवार की शाम तक दोनों शव लखीमपुर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
शहर के मोहल्ला कमलापुर निवासी बाल सिंह (28) सीएमओ कार्यालय में बाबू के पद पर तैनात थे। वह पहली अप्रैल को पत्नी रेखा और छह साल की पुत्री राव्या सिंह को साथ लेकर सिक्किम घूमने गए थे। उनके साथ साथी कर्मचारी शहर निवासी विकास बरनवाल और विक्रम सैनी भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ थे। मंगलवार को जवाहर नेहरू मार्ग 310 पर सुबह करीब 11 बजे हुए हिमस्खलन ने पिता-पुत्री की जान ले ली, जबकि पत्नी रेखा देवी और दोनों साथी कर्मचारी भी घायल हुए हैं। हादसे की खबर बुधवार को परिवार वालों को मिली तो उनमें चीख पुकार मच गई। हादसा बर्फ पर चढ़कर फोटो खींचने और वीडियो बनाने के दौरान अचानक हिमस्खलन होने से हुआ है। बताते चलें कि सिक्किम हादसे में मंगलवार की देर शाम तक सात लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि 13 लोग घायल हो गए थे। हिमस्खलन के बाद भारतीय सेना के त्रिशक्ति के जवान, बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन और सिक्किम पुलिस ने संयुक्त रूप से बचाव व राहत कार्य ऑपरेशन प्रारंभ कर 27 पर्यटकों को बर्फ में से बचाया था।
सिक्किम की राजधानी गंगटोक से नथूला जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के जवाहर नेहरू मार्ग पर मंगलवार को हुए हिमस्लखन में लखीमपुर खीरी शहर के मोहल्ला कमलापुर निवासी सीएमओ कार्यालय के बाबू और उनकी छह साल की बेटी भी शामिल है, जबकि पत्नी समेत दो सह कर्मचारी भी हादसे में घायल हुए हैं। सिक्किम से गुरुवार की शाम तक दोनों शव लखीमपुर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
शहर के मोहल्ला कमलापुर निवासी बाल सिंह (28) सीएमओ कार्यालय में बाबू के पद पर तैनात थे। वह पहली अप्रैल को पत्नी रेखा और छह साल की पुत्री राव्या सिंह को साथ लेकर सिक्किम घूमने गए थे। उनके साथ साथी कर्मचारी शहर निवासी विकास बरनवाल और विक्रम सैनी भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ थे। मंगलवार को जवाहर नेहरू मार्ग 310 पर सुबह करीब 11 बजे हुए हिमस्खलन ने पिता-पुत्री की जान ले ली, जबकि पत्नी रेखा देवी और दोनों साथी कर्मचारी भी घायल हुए हैं। हादसे की खबर बुधवार को परिवार वालों को मिली तो उनमें चीख पुकार मच गई। हादसा बर्फ पर चढ़कर फोटो खींचने और वीडियो बनाने के दौरान अचानक हिमस्खलन होने से हुआ है। बताते चलें कि सिक्किम हादसे में मंगलवार की देर शाम तक सात लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि 13 लोग घायल हो गए थे। हिमस्खलन के बाद भारतीय सेना के त्रिशक्ति के जवान, बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन और सिक्किम पुलिस ने संयुक्त रूप से बचाव व राहत कार्य ऑपरेशन प्रारंभ कर 27 पर्यटकों को बर्फ में से बचाया था।
ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
