किच्छा: राज्य में दौड़ कर बेटी बचाओ बेटी बचाओ जागरुकता अभियान छेड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। ऊधम सिंह नगर जिले की किच्छा निवासी अंजू राठौर (23) उत्तराखंड के 13 जिलों में दौड़ कर 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का नारा बुलंद कर रही हैं। इस अभियान में उनके छोटे भाई कोच सुजीत भी उनका साथ दे रहे हैं। 

अंजू ने यह अभियान 17 मार्च से शुरू कर दिया था। जब वह अगस्त 2021 में मैराथन की तैयारी के लिए इंदौर गई थी तो उन्हें कोचिंग फीस और कमरे का खर्चा खुद उठाना पड़ा। यहां उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा जिस कारण उन्हें मैराथन चैंपियन बनने का लक्ष्य छोड़कर वापस आना पड़ा। 

इसके बाद से उन्होंने प्रण लिया कि वे किसी और लड़की के साथ ऐसा नहीं होने देगी और उन्होंने रोज 40 किमी दौड़ने का लक्ष्य रख कर पूरे राज्य में जागरूकता अभियान शुरू करने का फैसला किया। वह अपने जज्बा और जुनून के माध्यम से समाज में लड़कियों के प्रति बदलाव का संदेश देना चाहती हैं। अभियान के तहत करीब दो हजार किमी की दौड़ उन्होंने लगानी है। उनकी दौड़ ऊधमसिंह नगर में ही खत्म होगी।

राज्य में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ वह अपनी यात्रा का खर्चा भी स्वयं उठा रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने दो-दो नौकरी और सैलरी के पैसे जमा कर अभियान में उपयोग कर रही है। 

 

संबंधित समाचार