हल्द्वानी: जेबकतरों ने बुजुर्ग की जेब से उड़ाए 30 हजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रामनगर से हल्द्वानी आ रहे एक बुजुर्ग की जेब से जेबकतरों ने 30 हजार रुपये निकाल लिये। पीड़ित ने पुलिस से जेबकतरों को पकड़ने की गुहार लगाई है। पुलिस को दी तहरीर में रामनगर निवासी बिशन सिंह बिष्ट (90 वर्ष) ने कहा कि वह किसी काम से रोडवेज बस से हल्द्वानी आ रहे थे।

बस में तीन-चार लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। कालाढूंगी चौराह के पास बस से उतरते समय आरोपियों ने धक्का-मुक्की की और एक व्यक्ति ने जेब से 30 हजार रुपये निकाल लिये। रुपये निकालने का पता उन्हें घर पहुंचने पर चला। उन्होंने पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। 

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: 10-13 अप्रैल तक रेलवे स्टेशनों पर चलेगा विशेष चेकिंग अभियान

 

संबंधित समाचार