जसपुर: पशु चोरी से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में दिया धरना 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। पशु चोरियों को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने नादेही पुलिस चौकी पर धरना दिया। पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर चोरियों का खुलासा करने का आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। 

नादेही पुलिस क्षेत्रातर्गत ग्रामीण क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पशु चोर गिरोह सक्रिय हैं। बीते दिनों क्षेत्र से कुछ लोगों के पशु चोरी हो चुके हैं, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरी का खुलासा करने की मांग की है। धरने के दौरान पूर्व विधायक डॉ. शेलेन्द्र मोहन सिंघल भी मौके पर पहुंचे।

उन्होंनें पशु चोरियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि करीब एक पखवाड़े में करीब 2 दर्जन पशु चोरी हो चुके हैं, जिससे पशुपालकों का काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पशु चोरियों के संबंध में पुलिस प्रशासन से बातचीत की गई है। धरने देने वालों में ग्राम प्रधान हृदेश चौहान, ब्रहम्मानन्द लाहोरी, अनिल चौहान, बेगराज सिंह, राजेंद्र सिंह, फखरुद्दीन, अमरजीत सिंह, दारा सिंह आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार