हल्द्वानी: 15 साल से लापता युवक पहुंचा घर, एक साल के अंदर मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक जनपद पिथौरागढ़ के छादनदेव का रहने वाला है। शहर के समाजसेवियों ने मृतक का राजपुरा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कराया। जानकारी के अनुसार मृतक भुवन चंद्र पंत 15 साल से लापता था।
करीब एक साल पहले वह अपने घर पहुंचा था। जहां वह अपनी मां के साथ रहता था। अचानक उसका स्वास्थ्य बिगड़ा तो भाई और रिश्तेदारों ने मुंह मोड़ लिया। समाजसेवी हेमंत गौनिया ने आगे आकर उसे जनप्रतिनिधियों की मदद से एसटीएच में भर्ती कराया। बुधवार रात भुवन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
