एक्ट्रेस आकांक्षा सिंह मौत मामले में आरोपी गायक समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद, अमृत विचार। वाराणसी के एक होटल में मृत पाई गई भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा सिंह के मामले में वाराणसी पुलिस ने आरोपी गायक समर सिंह को देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक समर सिंह को राजनगर एक्सटेंशन इलाके से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस उससे आकांक्षा की मौत मामले में पूछताछ कर रही है। प्रकरण के दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश जारी है। 

बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ अदालत ने गुरुवार को गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया था। जिसमें आरोपी गायक समर सिंह  गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं पुलिस दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश में जुटी है। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ : जीजा ने चोरी - छिपे किशोर साले का शव कब्रिस्तान में दफनाया

संबंधित समाचार