प्रयागराज: तीमारदार ने की मारपीट, हड़ताल पर गए डॉक्टर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। एसआरएन हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार देर रात सर्जरी विभाग में मरीज के साथ आए तीमारदार ने डॉक्टर पर हमला बोल दिया। हमले में डॉक्टर का सिर फूट गया। हमला करने वाले युवक की भी पिटाई की गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। देर रात तक तहरीर नहीं दी गई थी। शुक्रवार से डॉक्टरों ने ओपीडी बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। 

एसआरएन हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार की रात सर्जरी विभाग में एक मरीज पहुंचा था। उसके साथ दो युवक भी थे। सर्जरी विभाग में मौजूद जूनियर डॉक्टर से एक युवक की बहस हो गई। बहस के बाद हाथापाई शुरू हो गई। बात बढ़ी और युवक ने जूनियर डॉक्टर पर हमला बोल दिया। डॉक्टर का सिर फूट गया। घटना के बाद मौके पर कई डॉक्टर पहुंच गए और पुलिस को सूचना कर दी। थोड़ी देर में मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। देर रात तक मामले में तहरीर नहीं दी गई थी। 

ये भी पढ़ें - Breaking News: यूपी के 10 जिलों में खुलेंगे संस्कृत स्कूल, योगी सरकार का फैसला

संबंधित समाचार