काशीपुर: क्या आपके वाहन में प्रेशर हार्न लगा है ...बजा के तो दिखाइए जरा...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। सीपीयू ने संदिग्ध और प्रेशर हॉर्न बजाने वाले दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर पांच वाहनों का चालान किया है। वहीं, प्रेशर हॉर्न नहीं लगाने की हिदायत दी।

शनिवार को चीमा रेलवे क्रॉसिंग के पास पुरानी अनाज मंडी चौराहे पर सीपीयू ने दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान सीपीयू ने दोपहिया वाहन चालकों के डीएल समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की। उधर, चेकिंग अभियान के दौरान सीपीयू ने एक स्कूटी सवार को रोका और उससे स्कूटी के कागज मांगें जो वह नहीं दिखा पाया। इस दौरान स्कूटी सवार ने सीपीयू कर्मियों के साथ अभ्रदता भी की।  

सीपीयू प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कूटी बिना नंबर प्लेट के मिली। अभ्रदता करने और नंबर प्लेट नहीं होने पर स्कूटी को सीज कर दिया है।

संबंधित समाचार