मुरादाबाद : भाजपा विकास कार्यों पर लड़ेगी निकाय चुनाव : समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अभ्युदय शिक्षा योजना के तहत अध्ययन केंद्र निर्माण को विभाग देगा 20 लाख रुपये

मुरादाबाद, अमृत विचार। निकाय चुनाव में भाजपा विकास के नाम पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। पार्टी ने देश-प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कराया है। विकास के नाम पर वोट मांगने वाली एकमात्र पार्टी भाजपा है। विपक्ष के पास सवालों के अलावा चुनाव के लिए कोई मुद्दा नहीं है। यह बातें प्रदेश के समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री असीम अरुण ने कही। वह रविवार को पंचायत भवन सभागार में नन्ही सी चिड़िया ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

mbd 1

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री असीम अरुण ने कमजोर वर्ग के जिले के 27 स्कूलों के 178 चयनित बच्चों को पूरे वर्ष की फीस के रूप में 5 लाख 65 हजार रुपये धनराशि के चेक बांटे। ट्रस्ट के शिक्षा कार्य की गई इस पहल के प्रति आभार जताते हुए पिछड़े और अनुसूचित जाति के लिए शिक्षा की अलख जगाने वाले डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद किया। कार्यक्रम में  विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा.शेफाली सिंह और एसएसपी हेमराज मीना मौजूद रहे। 

mbd 2


 राज्यमंत्री के पंचायत भवन पहुंचने पर नन्ही सी चिड़िया ट्रस्ट संस्थापिका अल्पना गुप्ता और उनके पति शहर विधायक रितेश गुप्ता ने बुके देकर उनका अभिनंदन किया। नगर विधायक, एमएलसी गोपाल अंजान, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, एसएसपी ने मां बागेश्वरी के चित्र के आगे दीप प्रज्जवलित किया। ट्रस्ट की ओर मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र पहनाया और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। उन्होंने जिले से जुड़ी अपनी यादें साझा की। कहा कि मेरे लिए मुरादाबाद बहुत अहमियत रखता है। मेरी कामयाबी का सफर पुलिस अकादमी से ट्रेनिंग में शुरू हुआ। इसके बाद विभिन्न पदों पर रहने का मौका मिला।

नन्हीं सी चिड़िया ट्रस्ट के कार्य को गरीब व कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए सराहनीय प्रयास बताया। बोले, समाज कल्याण विभाग की नई शिक्षा नीति के तहत अभ्युदय शिक्षा योजना में शिक्षा देने के लिए जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी से पात्र बच्चों का चयन कराया जाएगा।  उन्होंने ट्रस्ट की संस्थापिका अल्पना रितेश गुप्ता और विधायक को अभ्युदय योजना के तहत अध्ययन केंद्र बनाने का सुझाव दिया। बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से इस योजना के लिए 20 लाख रुपये दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : शासन के नोडल अधिकारी ने स्मार्ट सिटी मिशन-जलनिगम के कार्यों का किया निरीक्षण, कहा- काफी बदलाव हुआ

संबंधित समाचार