Jalaun में Brajesh Pathak ने सपा पर कसा तंज, बोले- यूपी में व्हीलचेयर पर गुंडा, माफिया, कानून का राज स्थापित
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जालौन पहुंचें।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जालौन पहुंचें। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गुंडे माफियाओं की थी फौज, बीजेपी सरकार में अंडरग्राउंड हो गए। ग्रामीण इलाकों में सड़क से लेकर बिजली, पानी तक के इंतजाम है।
जालौन, अमृत विचार। यूपी में जब सपा की सरकार थी तब गुंडा, माफिया पल्लवित पोषित हो रहे थे और जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से गुंडा, माफिया व्हीलचेयर पर है। कानून का राज स्थापित हुआ है। प्रदेश की दागदार छवि को बदलने का काम योगी सरकार ने किया है। विकास कार्य तेजी से धरातल पर उतरने लगे है। शहर के एक मैरिज हॉल में भाजपा की बैठक को संबोधित करने के दौरान यह बात उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहीं।
रविवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा ऐसी पार्टी है। जहां पर आपके बीच का एक कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। यहां अन्य दलों जैसा परिवारवाद हावी नहीं है। परिवार वाद पर रेड्डी परिवार, ठाकरे परिवार की ओर भी इशारा किया।
उन्होंने नगर निकाय चुनाव में पूरी ताकत से जुटने की सीख दी। इसके साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाके में लोगों को शुद्ध पीने का पानी उनके घर पर मिलेगा। दो माह में जल जीवन योजना पूरी हो जाएगी। बिजली से लेकर सड़क और स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ हुई है। प्रदेश में उद्योगपति अब उद्योग लगाने के लिए आगे आ रहे है और सपा के मुखिया के पेट में दर्द हो रहा है।
उनकी सरकार में गुंडे माफिया फल फूल रहे थे। योगी सरकार में गुंडा माफिया मानो अंडरग्राउंड हो गए हो। आम जनता चैन की नींद सो रही है। देश में यूपी नंवर बन प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता, जगदीश तिवारी, अरविंद चौहान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लकी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
चांदी के मुकुट से किसी बेटी की पायल बनवा देना
बैठक में कोंच के रामजी गुप्ता, बंसत अग्रवाल ने चांदी का मुकुट पहनाकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का स्वागत किया। बैठक संपन्न होने के बाद डिप्टी सीएम ने रामजी को मंच पर बुलाया और कहा कि मुझे आपका मुकुट स्वीकार है अब मै तुम्हें जिम्मेदारी देता हूं कि इस मुकुट की चांदी से पायल बनवाकर गरीब बेटी के विवाह में उपहार स्वरूप दे देना। इस पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने खूब सराहना की और जिंदाबाद के नारे लगाए।
एक दिवसीय दौरे पर आए सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक के बाद एक निरीक्षण किए। एट में गेहूं खरीद केंद्र चेक किया तो वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी हाल जाना। सरसौखी में कान्हा गौशाला और फिर उरई में मलिन बस्ती के अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने ओपीजी एक्सरे मशीन का उद्घाटन किया। मेडिकल कालेज को सीटी स्क्रीन व एमआरआई मशीन का तोहफा दिया। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। गरीबों को योजना का लाभ मिले। अधूरे कार्य पूरे कराएं।
