हल्द्वानीः गोवंश की हत्या की कोशिश के आरोप में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। थाना वनभूलपुरा पुलिस ने गोवंश की हत्या की कोशिश के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पुलिस को दी तहरीर में गो सदन संचालक सुरेंद्र नेगी ने कहा कि पांच मार्च को उन्हें पार्षद तन्मय रावत का फोन आया।

उन्होंने बताया कि रेलवे बाजार के पास एक गोवंश की सांस की नली कटी है। इस पर गोरक्षक जोगेंद्र जोगी मदद को पहुंचे और गोवंश को पशु अस्पताल ले गये। जहां सर्जरी कराई गई।

यह भी पढ़ें-  हल्द्वानीः 18,371 अभ्यर्थियों ने दी वन आरक्षी परीक्षा, कई हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

संबंधित समाचार