UP Nikay Chunav 2023: Banda में 2 नगर पालिका व 6 नगर पंचायत सीटों के लिए 11 मई को वोटिंग, 13 मई को परिणाम घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

UP Nikay Chunav 2023बांदा में 2 नगर पालिका व 6 नगर पंचायत सीटों के लिए 11 मई को वोट पड़ेंगे।

UP Nikay Chunav 2023बांदा में 2 नगर पालिका व 6 नगर पंचायत सीटों के लिए 11 मई को वोट पड़ेंगे। वहीं, दो दिन बाद ही 13 मई को परिणाम घोषित होंगे।

बांदा,अमृत विचार। UP Nikay Chunav 2023 अधिसूचना जारी होने के साथ ही नगर निकाय चुनाव की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जनपद की दो नगर पालिका और छह नगर पंचायत सीटों के लिये मतदान 11 मई को होगा। मतगणना दो दिन बाद 13 मई को होगी। 

चुनाव आयोग ने रविवार शाम अधिसूचना जारी कर दी। इसी के साथ नगर निकाय चुनाव की प्रतीक्षा की घड़ी समाप्त हो गई।  चुनाव आयोग के अनुसार 16 अप्रैल को जिलाधिकारी अधिसूचना सार्वजनिक करेंगे। नामांकन 17 से 24 अप्रैल के मध्य होगा। 25 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 को नाम वापस लिये जा सकेंगे। इसके बाद 28 को चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। 11 माई को मतदान और 13 को मतगणना होगी।

इसके साथ ही चुनावी गलियारों में भी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चेयरमैन समेत सभासदों की सीटों पर विजयश्री का सेहरा बांधने के लिये चुनाव मैदान में उतरने वाले नेता जीत की गोटें सेट करने में जुट गये हैं। अपनी जीत को पक्का बताकर दूसरे उम्मीदवारों को मनाने की कवायद भी आरंभ हो गई। रविवार शाम को चुनाव तिथियां घोषित होने की राजनीति के खिलाड़ी चाय की दुकानों में चर्चा करते देखे गये।

जनपद में बांदा नगर पालिका चेयरमैन सीट पर सभी की पैनी निगाह है। माना जा रहा है कि अधिकांश सीटों पर भाजपा और सपा के उम्मीदवारों की सीधी टक्कर होगी। यही वजह है कि सत्ताधारी दल भाजपा के बाद सबसे ज्यादा टिकटार्थियों की कतार समाजवादी पार्टी कार्यालय में देखी जा रही है।

संबंधित समाचार