किच्छा: तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप, ससुराली बोले और दहेज लाओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। पुलिस को दी शिकायत में नगर के वार्ड 12, डॉ. इकबाल क्लीनिक, कब्रिस्तान मोहल्ला, किच्छा निवासी सदफ पुत्री सैयद मोहम्मद इकबाल ने कहा कि उसका निकाह वर्ष 2019 में 153 राम वाटिका, सेटेलाइट, बरेली (यूपी) निवासी सैयद आजम अली पुत्र सैयद कायद अली के साथ हुआ था।

मायके पक्ष ने निकाह में अपनी हैसियत के अनुसार करीब 25 लाख  रुपए खर्च कर तमाम घरेलू सामान एवं जेवरात दिए थे। पीड़िता सदफ ने आरोप लगाया कि निकाह के कुछ समय पश्चात उसके पति सैयद आजम अली तथा सास ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

आरोप है कि 23 मार्च को पीड़िता के पति ने उसके साथ गाली गलौज एवं मारपीट करते हुए तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता द्वारा भाई को फोन पर जानकारी दिए जाने के बाद जब उसका भाई मौके पर पहुंचा तो पति ने भाई के सामने ही पीड़िता के साथ गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दायर कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा