हल्द्वानी: प्राध्यापकों को अब सप्ताह में देनी होगी 40 घंटे ड्यूटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महाविद्यालय में 10 से 4:40 तक रहेगा ड्यूटी टाइम

हल्द्वानी, अमृत विचार। महाविद्यालयों के प्राध्यापकों के लिए अब सप्ताह में 40 घंटे की ड्यूटी अनिवार्य कर दी गई है। पूर्व में सप्ताह में 30 घंटे की उपस्थिति लगती थी, जिसमें अब बदलाव कर दिया गया है।

प्राध्यापक अब कॉलेजे में 10 बजे से 4 बजकर 40 मिनट तक उपस्थित रहेंगे। सभी महाविद्यालयों में ड्यूटी का अलग-अलग समय निर्धारित है, जिसे अब एक कर दिया गया है। बायोमैट्रिक मशीन में प्राध्यापकों की उपस्थिति दर्ज होगी। हर माह निदेशालय स्तर से प्राध्यापकों की उपस्थिति जांची जाएगी। 

संयुक्त निदेशक क्षेत्रीय कार्यालय उच्च शिक्षा प्रो. एएस उनियाल की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि यूजीसी के निमयावली 2018 के अनुसार  प्राध्यपकों की उपस्थिति हर सप्ताह 40 घंटे अनिवार्य रहेगी। सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को प्राध्यापकों की हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। 

 

संबंधित समाचार