अयोध्या: शिक्षामित्रों ने उठाई 12 माह का वेतन व 62 वर्ष सेवा की मांग, राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन
अयोध्या, अमृत विचार। जिले के शिक्षामित्रों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में राज्य मंत्री सतीश चंद शर्मा से मिला और दो सूत्रीय मांग पत्र दिया।
इस दौरान शिक्षामित्रों ने मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखी और अन्य राज्यों की भांति 12 माह का निर्धारित वेतनमान व 62 वर्ष की सेवा के साथ शिक्षकों के समान अन्य सुविधाएं देने की बात उठाई। इससे पूर्व बीते 20 फरवरी को शिक्षामित्र अपनी समस्याओं को लेकर महासम्मेलन के जरिए आवाज बुलंद कर चुके हैं।
जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों की समस्याओं का समाधान सरकार को संकल्प पत्र के आधार पर करना चाहिए। मवई ब्लॉक अध्यक्ष शिवमूर्ति यादव, संतोष सिंह, आदित्य तिवारी, राकेश सिंह,चंद्रमौली द्विवेदी, शिवेंद्र तिवारी, राघवेंद्र तिवारी, किशुन यादव, सदाशिव, अमर नाथ, सतीश यादव, अजय गुप्ता, गौरी शंकर पांडेय मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: पांच किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
