मुरादाबाद : सजा के खिलाफ हाजी इकराम कुरैशी की अपील पर नहीं हुई सुनवाई

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

पूर्व विधायक को धोखाधड़ी व गबन में मिली है सात साल की सजा

मुरादाबाद, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी से पूर्व देहात विधायक इकराम कुरैशी की सजा के खिलाफ अपील पर सोमवार को अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है।

हाजी इकराम कुरैशी के खिलाफ बिजली विभाग ने धोखाधड़ी व गबन का मुकदमा दर्ज कराया था। दो जून, 2000 को दर्ज मुकदमे में हाजी इकराम कुरैशी पर 6.86 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया था, लेकिन नेता ने विभाग में साठगांठ कर कागजों में रफा-दफा करा दिया। जिसके बाद कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। एमपी-एमएलए कोर्ट ने इकराम कुरैशी दोषी ठहराते हुए सात साल की सजा और आठ हजार रुपये जुर्माना लगाया था। 

इस आदेश के खिलाफ बचाव पक्ष ने जिला जज की अदालत में अपील दायर की है। सोमवार को इस मामले में सुनवाई होनी थी। विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई का कहना है कि सोमवार को एक शोक सभा के चलते अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया, इसके चलते अदालत में सुनवाई स्थगित हो गई। अब अदालत ने सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तिथि नियत की है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: कटघर में एक ही भूमि का दो बार किया बैनामा, छह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दिल्ली हाई कोर्ट से अर्जुन कपूर को बड़ी राहत, पर्सनालिटी राइट्स को लेकर AI और डीपफेक इस्तेमाल पर पाबंदी
श्यामा प्रसाद की जन्मस्थली में लहराया भगवा! बंगाल में पहली बार बनेगी भाजपा सरकार, रुझान में बनाया बढ़त
विधानसभा उपचुनाव : गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में भाजपा उम्मीदवार जीते, बारामती से सुनेत्रा पवार आगे
Appointment Letter : सीएम योगी ने नवचयनित लेखा परीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- उत्तर प्रदेश अब आत्मनिर्भर राज्य
पांच राज्यों के चुनावी रुझान LIVE : असम में गौरव गोगोई तो तमिलनाडू में सीएम स्टालिन ने गवाईं अपनी सीट, बंगाल में बड़ी जीत की ओर BJP