हल्द्वानी: मशहूर अभिनेता मनोज वाजपायी पहुंचे नैनीताल, हल्द्वानी में साथी के घर में भी बिताया समय
हल्द्वानी, अमृत विचार। भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता मनोज वाजपायी फिल्म के सिलसिले से नैनीताल पहुंचे है। वह नैनीताल पंगूट के होटल में रुके हैं। उनके साथ उनकी पत्नी नेहा, निर्देशक और दोस्त अपूर्व कार्की भी हैं। बताया जा रहा है कि अपूर्व हल्द्वानी निवासी है और सोमवार को मनोज वाजपायी अपनी पत्नी के साथ हल्द्वानी अपूर्व कार्की के घर भी पहुंचे। अपूर्व के पिता जीएस कार्की आउट परिवार से भी मुलाकात की। अपूर्व के पिता पूर्व डीएफओ भी रह चुके हैं। नैनीताल के साथ-साथ रामगढ़ और मुक्तेश्वर भी मनोज बाजपायी को काफी लुभावनी जगहें लगती हैं।
