पौड़ी गढ़वाल: जंगल की आग में झुलसे गावं घूमने आए युवक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पौड़ी गढ़वाल, अमृत विचार। मामला पौड़ी जिले में स्थित पोखरा ब्लॉक का है। ग्राम प्रधान सेडियागाड़ सुमन देवी व सामाजिक कार्यकर्ता मनोज नौडियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दो युवक कुलदीप कुमार(26) पुत्र दीनदयाल नौटियाल और विकास रावत (23) पुत्र महिपाल सिंह दिल्ली से गावं शादी में शिरकत करने आए थे। बताया जा रहा है कि दोनों दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। 

गावं घूमने रहे युवकों ने जंगल में आग धधकती देखी। युवक आग भुजाने की कोशिश करने लगे लेकिन दोनों खुद ही आग की चपेट में आ गए। कुलदीप कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और विकास की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई। 

यह कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का पैतृक गावं है। मृतक विकास सतपाल महाराज का परिचित बताया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: देहरादून: रेव पार्टी के लिए बुलाई गई थी चंडीगढ़ से लड़कियां, पार्टी शुरू होने पहले ही पुलिस ने मारी सप्राइज रेड  

 

 

संबंधित समाचार