बस्ती: शार्ट सर्किट से लगी आग, 75 बीघा गेंहू की फसल खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती, अमृत विचार। खेतों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। बीते सोमवार को जिले के सोनहा के बरहपुर में ट्रांसफार्मर के तार पर चिड़िया बैठ जाने के कारण शार्ट-सर्किट से आग लग गई। जिससे 25 बीघा गेहूं की फसल जल गई। वहीं, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अच्तपुर गांव के सिवान में आग लगने से 50 बीघा गेंहू की फसल राख हो गई। दोनों जगह ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान के कहने पर इलाके के लेखपाल किसानों से जानकारी लेकर उनके नुकसान का आंकलन कर रहे है, जिसके बाद उन्हें क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजा मिल सकेगा।   

ये भी पढ़ें - अयोध्या: भाजपा नेता के पिता की डंपर से कुचल कर मौत, लोगों ने जाम किया NH

संबंधित समाचार