कच्चा या अधपका अंडा खा रहे हैं आप...कहीं पड़ न जाएं बीमार, जान लें हकीकत
दैनिक जीवन में अंडा खाना कौन पसंद नहीं करता है, हेल्दी डाइट के लिए अंडा बहुत ही लाभकारी माना जाता है। कई लोग ऐसे हैं हाल्फ फ्राय या कच्चा अंडा लोग खूब खाने में पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कच्चा अंडा खाने से आपको कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। यानी कि जो अंडा हम हेल्थ को अच्छा बनाने के लिए खा रहे हैं वह नुकसान भी दे सकता है, तो हम आज इसी विषय पर बात करेंगे।
अंडे में कैल्शियम, प्रोटीन और कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं, जिसके सेवन से हमारे स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार के फायदे भी होते हैं। अगर अंडे को सही प्रकार से नहीं पकाया जाए तो उसमें मौजूद साल्मोनेला बैक्टीरिया होने के कारण वह बीमार भी कर सकता है। खासकर पांच साल से कम उम्र के बच्चे और 65 साल से ज्यादा के बुजुर्ग पर इसका प्रभाव ज्यादा पड़ता है।
इन समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना
1- कच्चे अंडे खाने से बायटिन की कमी हो सकती है, जिससे बाल झड़ना, न्यूरोलॉजिकल और स्किन पर चकत्ते जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
2- अधपके या कच्चे अंडे खाने से प्रोटीन, विटामिन बी 12 जैसे कुछ पोषक तत्वों की जैव उपलब्धता में वृद्धि करके उनके पोषण मूल्य में वृद्धि होती है। कच्चे अंडे खाने से इन महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।
3- कई लोगों के साथ ऐसा भी देखा गया है कि अंडे के प्रोटीन से एलर्जी होती है, और कच्चे या अधपके अंडे का सेवन करने से एलर्जी की प्रतिक्रिया हो सकती है। एलर्जी की प्रतिक्रिया के लक्षणों में पित्ती, सूजन और सांस लेने में कठिनाई शामिल हो सकती है।
यह भी पढ़ें- रमजान के रोजे के दौरान ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल, नहीं होंगे डिहाड्रेशन का शिकार
