सीतापुर: नगर निकाय चुनाव के लिए शुरू हुई नामांकन पत्रों की बिक्री
सीतापुर, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम जारी हो चुका है। ज़िले की सभी तहसीलों में आज नामांकन का पहला दिन है। नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद और सभासदों के पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो चुकी है। सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारी कोर्ट और तहसीलदार कोर्ट में नामांकन पत्रों की बिक्री की जा रही है।
निर्वाचन आयोग द्वारा प्रथम चरण में चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है। प्रथम चरण में 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। 20 अप्रैल को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। 21 अप्रैल को चुनाव निशान का आवंटन किया जाएगा। 4 मई को मतदान होगा जबकि 13 मई को मतगणना होगी।
ये भी पढ़ें -Up Nikay Chunav 2023: नामांकन की वीडियोग्राफी कराएगा अयोध्या प्रशासन, वोटिंग के दिन होंगे कड़े सुरक्षा इंतजाम
