रुद्रपुर: कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड की मौत बनी पहेली, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बरेली यूपी का रहने वाला है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम नगरिया खुर्द शेरगढ़ बरेली निवासी लीलाधर (56) सिडकुल की सेक्टर-7 स्थित आनंद प्रिसिजन बॉक्स कंपनी में गार्ड था और फुलसुंगा मार्ग में किराए के मकान में रहता था। मंगलवार को रोजमर्रा की भांति वह ड्यूटी  पर गया था कि अचानक सुबह सात बजे गश खाकर नीचे गिर गया।

कंपनी कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर थाना प्रभारी पंकज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला हृदय गति रुकने का प्रतीत हो रहा है। बावजूद पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

संबंधित समाचार