बस्ती: कांग्रेस की बैठक में बनी निकाय चुनाव की रणनीति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अध्यक्ष व सभासद पद के दावेदारों से 15 अप्रैल तक मांगे आवेदन

अमृत विचार, बस्ती। नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है। बुधवार को कटेश्वर पार्क के निकट स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला प्रभारी कर्मराज यादव की अध्यक्षता में निकाय चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष और सभासद पद के दावेदारों से 15 अप्रैल तक आवेदन जमा करने को कहा गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासिचव जयकरन वर्मा ने कहा कि आवेदन मिलने के बाद जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। कांग्रेस नेता देवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि निकाय चुनाव में निष्ठावान पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रमुखता से अवसर दिया जाएगा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मो. रफीक खां ने बताया कि तैयारी बैठक में निकाय चुनाव के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अंबिका सिंह, ज्ञानेन्द्र पांडेय ‘ज्ञानू’, अनिरूद्ध त्रिपाठी, नर्वदेश्वर शुक्ल, साधूशरन आर्य, रामभवन शुक्ल, विश्वनाथ चौधरी, गिरजेश पाल, देवी प्रसाद पांडेय, कुंवर जितेंद्र सिंह, सूर्यमणि पांडेय, विवेक श्रीवास्तव, कौशल त्रिपाठी, अमित प्रताप सिंह, विपिन राय, अतीउल्ला सिद्दीकी, बालमुकुन्द मिश्र, अवधेश सिंह, डा. वाहिद सिद्दीकी, नोमान अहमद, मनोज त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - Breaking News : संतकबीरनगर में वरिष्ठ भाजपा नेता अश्वनी कुमार गुप्ता गिरफ्तार

संबंधित समाचार